रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के। 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रूपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए का एक कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रूपए के कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रूपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रूपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रूपए के एक कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री नवाज खान भी उपस्थित थे।
Related News
सामाजिक-आर्थिक सर्वे का निरीक्षण के लिए सीईओ पहुंचे ग्राम लेमरू
कोरबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य प्रगणकों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर सर्वे के निरीक्षण के लिए जिले के दूरस्थ ग्राम लेमरू एवं सतरेंगा पहुचें,जहाँ पर उन्होंने सर्वे प्रपत्र को देखा। उन्होंने उपस्थित सरपंच एवं ग्रामीणों […]
डेम में कूदकर कॉलेज छात्र ने दी जान
कोरबा। हसदेव दर्री बरॉज पुल से कूद कर एक कॉलेज छात्र ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम नकटीखार निवासी देवेन्द्र राठौर कॉलेज छात्र है। देवेन्द्र ने शनिवार को दर्री बरॉज पुल से कूद कर अपनी जान […]
विद्युत अधिकारियों से मिली भगत कर पुराने खंभों को नया बनाकर लगाया जा रहा
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग में खम्बे बेचने का मामला उजागर हो रहा है। मिली भगत कर बेचे गए खंभों से प्राप्त राशि की बंदरबांट हो रही है। सूत्रों के अनुसार गोपालपुर से दर्री तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जा रहा है जिसमें 11 केव्हीए की लाईन शिफ्टिंग का कार्य […]