बड़ी ख़बर

कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा ऐसा, यह संकेत है शुगर लेवल बढ़ने का

मल्टीमीडिया डेस्क। शरीर में शुगर लेवल कम या ज्यादा होने पर अहम अंगों पर हानिकारक असर पड़ता है।इसलिए शरीर में शुगर लेवल का सही होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो ज्यादातर यह परेशानी लगातार काम और तनाव की वजह से भी हो सकता है।

शरीर में शुगर का स्तर 70 से 110 मिलीग्राम होना चाहिए। हालांकि, शुगर लेवल 110 से 125 तक होने पर भी घबराने की बात नहीं है। मगर, समय रहते ही यदि सतर्क हो जाएं, तो भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

शरीर में शुगर के बढ़ने पर शरीर पहले से ही चेतावनी देने लगता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को या तो इसके बारे में जानकारी नहीं होती है या वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में, जो शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर देता है…

त्वचा में झुर्रियां

समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगें या चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और लाल धब्बे पड़ने लगें तो सावधान हो जाएं। यह इस बात का संकेत है कि शरीर में शुगर लेवल बढ़ रहा है।

लो एनर्जी

शरीर में शुगर बढ़ने पर व्यक्ति को थकान महसूस होती है और ऊर्जा में कमी लगने लगती है। दरअसल, शुगर शरीर की सारी ऊर्जा को सोख लेती है, जिसकी वजह से थकान महसूस होने लगती है।

सूजन

शुगर बढ़ने पर शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते है। इसके कारण खाना खाने के बाद पेट में दर्द, गैस, पेट फूलने और पेट में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

बार-बार बीमार होना

शुगर लेवल ज्यादा हो जाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है। इसके साथ ही चोट लगने पर घाव कई दिनों तक ठीक नहीं होता है। अगर, बार-बार यूरिन जाना पड़ रहा है, तो यह भी शुगर के बढ़ने का संकेत है।

वजन बढ़ना

शरीर शुगर को ऊर्जा में बदल नहीं पाता, जिसके कारण पेट या कमर के आसापस चर्बी इकट्ठी हो जाती है। इसकी के कारण मोटापा और बजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा शुगर की मात्रा ज्यादा होने पर व्यक्ति को अनिद्रा यानी नींद नहीं आने की शिकायत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *