राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित

कोरबा 13 अगस्त। नेशनल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा नेशनल चौंपियनशिप 6 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित हुईं। कोरबा जिले से 12 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इनमें सुरेश अनंत, रामबहादुर सोनी, इलिजाजर कुजूर, मनोज कुमार यादव, अभय बरेट, दीपक कुमार केवट, आयुष यादव, मनीषा राजपूत, दीपक पटेल एवं रोहिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से 8 खिलाडियों ने पदक हासिल कर वर्ल्ड चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

Advertisement Carousel

पावरलिफ्टिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और कोच वेंकटेश केवट के साथ खिलाडियों ने अपनी उपलब्धि को लेकर कोरबा जिले के कोयलांचल दीपिका में नगर पालिका परिषद के प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य अविनाश सिंह से सौजन्य भेंट की। खिलाडियों के सम्मान में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, भाजपा नेता अभिषेक सिंह के द्वारा विशेष रूप से इन खिलाडियों की सफलता पर मुंह मीठा कराया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी अभिभूत नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विशिष्ट जनों ने नेशनल चौंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी खिलाडियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह खिलाड़ी पंजाब के ऐतिहासिक शहर अमृतसर में तीन से 8 दिसंबर को होने वाली वर्ल्ड चौंपियनशिप मैं भागीदारी करेंगे। खिलाडियों को विभिन्न क्षेत्रों से अग्रिम शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।

Live Cricket Info