✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अगस्त को

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने पर दिया जाएगा जोर

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा, 07 अगस्त 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनमें मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

8 अगस्त को आयोजित होगा प्रशिक्षण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार 8 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा औद्योगिक इकाइयों में गठित ईएलसी के नामांकित नोडल अधिकारी शामिल होंगे।

नोडल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संस्थान के ईएलसी के नामांकित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के माध्यम से नोडल अधिकारियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन एवं स्वीप कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

युवाओं के बीच होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
प्रशिक्षण के उपरांत ईएलसी के नोडल अधिकारियों द्वारा जिले में स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनके मध्य मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजित कार्यक्रमों का पालन प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित श्री सतीश प्रकाश सिंह, सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी, कोरबा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

बूथ लेवल अधिकारियों का भी होगा प्रशिक्षण
इसके साथ ही सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण उपरांत पालन प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ्स सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी, कोरबा को उपलब्ध कराना होगा।

यह पहल जिले में मतदाता जागरूकता को व्यापक रूप से बढ़ाने, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जोड़ने तथा अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button