कटघोरा-अंबिकापुुर मार्ग को फोरलेन करने की तैयारी शुरू

कोरबा 07 अगस्त। कटघोरा अंबिकापुर मार्ग (एनएच) को फोरलेन में तब्दील करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे के साथ साथ सडक किनारे स्थित पेड़ो की गणना की जा रही है। तथा यह पता लगाया जा रहा है कि मार्ग के फोरलेन बनने पर कितने पेड़ इसकी चपेट में आएगें इस कार्य में वन विभाग के अमले को लगाया गया है। जो पेड़ो की गिनती करने में जुटे हुए है। पेड़ो की गिनती कर विभाग अपनी रिपोर्ट सौपेगें। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel

ज्ञात रहे कटघोरा अंबिकापुर मार्ग जंगल के बीचो बीच गुजरा है। इसके दोनों ओर बड़ी संख्या में कीमती व अन्य प्रजाति के पेड़ लगे हुए है। मार्ग के फोरलेन बनने पर इन पेड़ो की कटाई होना सुनिश्चित है। वर्तमान में यह मार्ग टूलेन है। जिसकी वजह से यातायात का दबाव बड़ गया है। इसे देखते हुए सरकार और प्रशासन द्वारा इसके चौड़ी करण के लिए डीपीआर और भूमि अधिग्रहण की प्रकिया आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि भविष्य में सफर सुरक्षित और आसान हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info