अनोखी चोरी: दीवार में सेंध लगाकर 30 बकरियां ले उड़े चोर, लाखों का नुकसान

कोरबा। जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंधिया में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घर में बंधी 25 से 30 बकरियां चोरी कर लीं। चोरी गई बकरियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बकरी पालक रामायण यादव का परिवार रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर सभी बकरियां लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के होश उड़ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़ित की शिकायत पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Live Cricket Info