नशे में बस चला रहा था चालक, डिक्की से 11 बकरियां बरामद

कोरबा 04 जुलाई। जिले के पसान थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक यात्री बस को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की। जांच में बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिला, जबकि बस की डिक्की से 11 बकरियां अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाते हुए बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ पसान मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पेंड्रा से कोरबा जा रही जय श्री बस सर्विस को रोककर जांच की गई। चालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बस में सवार यात्रियों ने भी चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने की शिकायत की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान बस की डिक्की से 11 बकरियां अमानवीय तरीके से भरी हुई मिलीं। पूछताछ में पता चला कि एक यात्री इन्हें अवैध रूप से परिवहन कर रहा था और इसके लिए अलग से किराया भी दिया गया था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अवैध पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई है।

  छत्तीसगढ़: आधी रात को जंगल के बीच चलती बस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Live Cricket Info