🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर

ईरान से आई बड़ी खबर, खामेनेई की घायल पत्नी का हुआ निधन

तेहरान। अब ईरान से एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो दिन पहले इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह भी घायल हो गई थीं, जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी, जो उसी अमेरिकी-इजरायली हमले में घायल हो गई थीं जिसमें उनके पति की मृत्यु हुई थी, का निधन हो गया है।

हमले के दौरान खामेनेई के साथ थीं पत्नी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की उम्र 79 वर्ष थी, जिनका जन्म ईरान के मशहद में हुआ था। वह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के पूर्व उप निदेशक हसन खोजस्ते बगेरज़ादेह की बहन थीं। खामेनेई की पत्नी भी उस समय तेहरान में खामेनेई के परिसर में उनके साथ मौजूद थीं जब अमेरिका और इज़रायल द्वारा हमला किया गया था। बता दें कि हमले में खामेनेई की उसी दिन मौत हो गई थी। इसके अलावा खामेनेई की बेटी और दामाद की भी मौत हो गई है। फिलहाल ईरान की तरफ से भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है।

  CG:News:– बीच शहर की बेशकीमती जमीन पर रसूखदार का कब्जा, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी प्रशासन नहीं कर रहा मदद

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से किया हमला

दरअसल, शनिवार को मिडिल-ईस्ट में स्थिति तब गंभीर हो गई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का कार्यालय भी शामिल था। रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी एक हमले में मौत हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम जारी रखे हुए है और अमेरिका पर हमला करने वाली मिसाइलें विकसित करने में लगा हुआ है। एक वीडियो संदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी जनता से खामेनेई शासन के खिलाफ खड़े होने और अपनी खुद की सरकार बनाने की अपील की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button