विकासखंड कोरबा में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

कोरबा 02 फरवरी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कोरबा, जिला कोरबा में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत अजगरबहार स्थित भारत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

Advertisement Carousel

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर विकासखंड को पूर्ण संतृप्ति की दिशा में अग्रसर करना है।
कार्यक्रम में श्रीमती रेनुका राठिया जिला पंचायत सदस्य, श्री श्यामलाल कंवर पूर्व विधायक रामपुर, श्रीमती बिजमोती राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती कौशिल्या विश्वनाथ कंवर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से विकासखंड को सभी प्रमुख सूचकांकों में पूर्ण संतृप्ति की ओर ले जाया जाएगा।

  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ आपदा प्रषिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा 07 को

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, आईसीडीएस विभाग के सुपरवाइजर, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं। साथ ही आगामी तीन माह में छह थीम आधारित इंडिकेटर्स को 100 प्रतिशत सैचुरेशन तक पहुंचाने की रणनीति साझा की गई।

कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया, जिसमें आईसीडीएस विभाग का पोषण स्टॉल, कृषि विभाग की प्रदर्शनी, सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी कैंपेन एवं समूह फोटो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्यगण, विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, मितानिन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।