CG News:– भरोसे का जाल, 5% मुनाफे का सपना और 8.45 करोड़ की ठगी… बंगाल से दबोचा गया आरोपी

Janjgir News:– शेयर मार्केट का नाम लेते ही लोगों को लगता है कि पैसाकामकरेगा और हर महीने जेब में मुनाफा आएगा। लेकिन जब 5 प्रतिशत मासिक रिटर्न का वादा हकीकत से ज्यादा आकर्षक लगे, तो कहानी अक्सर वहीं से बदलनी शुरू हो जाती है।

Janjgir News:– जांजगीरचांपा। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 8.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक क्रेटा कार, 12 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड, 08 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 3 महंगे मोबाइल फोन और 30,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामला थाना चांपा क्षेत्र से जुड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन (उम्र 38 वर्ष), निवासी अखराभांठा, जिला सक्ती ने 30 जनवरी 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान कोलकाता के रहने वाले विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में रकम लगाकर ऊंचा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया और हर माह 5 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर कुल 8.45 करोड़ रुपये निवेश करवा लिए।

  हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पं. के.के. दुबे का दो टूक जवाब – अब्दुल रहमान को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बदनाम करने वाले असली अधर्मी

शुरुआत में कुछ निवेशकों को 1 से 8 महीने तक ब्याज की रकम दी गई, लेकिन बाद में भुगतान टालना शुरू कर दिया गया। लगातार बहानेबाजी और रकम वापसी में देरी से परेशान होकर निवेशकों ने पुलिस की शरण ली और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी:–

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ईटला पोडा पारा, थाना कोतवाली कृष्णानगर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने निवेश की गई राशि के उपयोग से संबंधित जानकारी दी है।

यह हुए बरामद:–
1
क्रेटा कार, 12 अलगअलग बैंकों की चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड और 08 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 3 महंगे मोबाइल फोन तथा 30,000 रुपये नकद।आरोपी को विधिवत रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Info