
CG News: दुर्ग जिले के महिला थाना में तैनात प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह (आरक्षक क्रमांक 33) का निधन एक दर्दनाक हादसे में हो गया। यह घटना दुर्ग बस स्टैंड पर हुई, जब छुट्टी पूरी कर लौट रहे आरक्षक बस से उतर रहे थे और अचानक पैर फिसलने से गिर पड़े। चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Durg News: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के निवासी थे। वह 15 दिनों की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव गए थे। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह अपनी बेटी के साथ दुर्ग लौटे, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।

बस से उतरते समय अचानक पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर गिर पड़े। इस दौरान उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट आई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण बस से उतरते समय लगी चोट बताया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का अंतिम कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

