रायपुर पुलिस कार्रवाई पर भारी विरोध, 7 दिसंबर को महापंचायत – करनी सेना का ऐलान

जांजगीर–चांपा। गुजरात से छत्तीसगढ़ आए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने आज जांजगीर–चांपा में प्रेस वार्ता कर रायपुर के तोमर परिवार के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना के मामले पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को रायपुर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी और इसमें प्रदेशभर के लोग शामिल होंगे।

डॉ. शेखावत ने कहा कि रायपुर पुलिस ने तोमर परिवार के साथ कार्रवाई करते समय मानवाधिकारों का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लीलता के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि अगर वीरेंद्र तोमर के खिलाफ कोई अपराध है तो पुलिस FIR दर्ज कर न्यायालय में पेश करे, लेकिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मानवाधिकार हनन अस्वीकार्य है। इसके खिलाफ करणी सेना पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि 7 दिसंबर को रायपुर में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि देशभर के क्षत्रिय समाज और अन्य समुदाय के लोग शामिल होंगे। उन्होंने साफ कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा और अगर पुलिस प्रशासन महापंचायत रोकने की कोशिश करेगा, तो समाज उसका सख्ती से विरोध करेगा।

  तंत्र अधिष्ठाता के दरबार मे लग रहा है भक्तों मेला,अखंड दीप,सहित 11सौ ज्योति कलश का ले रहे है दर्शन लाभ

डॉ. शेखावत ने यह भी दावा किया कि वे उस सांसद का खुलासा करेंगे, जिसने कथित तौर पर पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की। साथ ही, करणी माता के अपमान करने वालों को पद से हटाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ गलत हरकत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे मामला न्यायालय तक क्यों न जाए।

प्रेस वार्ता में उन्होंने दोहराया कि पुलिस अगर वीरेंद्र तोमर के खिलाफ कोई मामला दर्ज करना चाहती है, तो वह न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार करे, लेकिन महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और मानवाधिकार हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.