यातायात पुलिस बिलासपुर की कर्मचारी हित मे उल्लेखनीय संवेदनशील पहल

यातायात पुलिस बिलासपुर की कर्मचारी हित मे उल्लेखनीय संवेदनशील पहल

Advertisement Carousel

यातायात विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का फेफड़े (लंग्स) की क्षमता का आंकलन करने, स्पायरोमिटर, ब्रिथोमीटर एवं इन्हेलर डिवाइस डेमोस्ट्रेशन आदि से किया गया स्वांस का परीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

■ उम्र, ऊँचाई और वजन के आधार पर निर्धारित स्टेंडर्ड (मानक) अनुपात में स्वांस लेनें की क्षमता का निकाला गया डाटा

■ सड़कों पर निरंतर धूल, धुआ एवं वाहनों से निकले विषैले उत्सर्जन के अवशोषण के कारण कर्मचारियों को स्वांस सम्बन्धी व्याधियों की बनी रहती है संभावना*

■ नियमित रूप से खड़े होकर ड्यूटी करने के कारण वेरीकोज वेन्स (पैरों के नशों में सूजन) की भी होती है संभावना

■ धूम्रपान से दूर रहने दी गई समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू यातायात प्रबंधन हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से निरंतर विभिन्न बहु आयामी और विविधतापूर्ण प्रयास की जा रही है।

यातायात विभाग के द्वारा नियमित रूप से सड़कों पर 24×7 यातायात प्रबंधन हेतु क्रियाशील रहते हुए ड्यूटी करने के कारण विभिन्न प्रकार के स्वांस संबंधी व्याधियों से भी ग्रसित हो जाते हैं इस बात को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील और कर्मचारी हीत का ख्याल रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल करियारे के द्वारा यातायात विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का चिकित्सको की टीम के माध्यम से आज प्रातः 06 बजे से यातायात मुख्यालय बिलासपुर में विशेष कर फेफड़े के स्वास्थ्य जानने स्वांस का परीक्षण कराया गया।

इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का ब्रीथ एनालिसिस (स्वांस विश्लेषण) कर फेफड़ों के कार्य क्षमता का डाटा एनालिसिस निकाला गया जिसमें अधिकारी कर्मचारी की उम्र, हाइट एवं वेट के आधार पर फेफड़े (लंग्स) के कार्य क्षमता एवं दक्षता के बारे में स्पायरोमिटर, ब्रिथोमीटर एवं इन्हेलर डिवाइस डेमोस्ट्रेशन आदि उपयंत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई।

  सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्नसुरक्षा, समानता और समन्वय पर बनी तीन सूत्रीय रणनीतिनया संविधान प्रस्ताव पारित,5 संभागीय अध्यक्ष नियुक्तगृहमंत्री के मार्गदर्शन में पुलिस से कारोबारी संवाद मजबूत

ज्ञातव्य हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर प्रेजेंटिंग पुलिस के रूप में सदैव विभिन्न चौक चौराहे एवं मार्गो में निरंतर खुले में खड़े होकर कार्य करते हैं इस दौरान वाहनों के अधिक आवागमन एवं अन्य कारणों से सदैव धूल, धुआं एवं वाहनों से निकलने वाले विषैले अन्य प्रदूषण जनित हवा का लगातार (इन्हेल) अवशोषण करते रहते हैं जिसे कई बार अधिकारियों कर्मचारियों को स्वांस संबंधी व्याधियों का सामना करना पड़ता है अतः समय के साथ-साथ फेफड़ों की क्षमता का ऑडिट करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है इसी क्रम में आज यातायात मुख्यालय बिलासपुर में यातायात के सस्त अधिकारियों कर्मचारियों का स्वांस का परीक्षण किया गया।

विदित हो कि निरंतर सड़कों पर कार्य करते हुए कई बार यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान खुद के आराम की सुध नहीं हो पाती और लंबे समय तक खड़े होने के कारण पैरों में वेरीकोज वेन्स उभरने लगते हैं जो की क्रॉनिक होने पर ठीक होने की गुंजाइश भी नहीं रह जाती इस बात को भी दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र उपचार हेतु चिकित्सको की टीम बुलाई गई है।

इस दौरान समस्त अधिकारी कर्मचारियों को उनके दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त करके धूम्रपान करने वाले कर्मचारियों को समुचित जीवन शैली प्रबंधन हेतु डाइट चार्ट एवं अन्य दवाइयां का वितरण भी किया गया। फेफड़े के स्वास्थ्य के लिए डाइट चार्ट प्रदान कर चार्ट के अनुसार एक्सरसाइज एवं आहार विवरण के अनुसार समुचित जीवन शैली प्रबंधन के बारे में समझाया गया।

फेफड़ों के स्वास्थ्य परीक्षण के इस विशेष शिविर के दौरान 120 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तथा सभी ने उपस्थित चिकित्सकों से फेफड़ों के स्वास्थ्य के संबंध में  चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ उज्जवल शर्मा एवं विवेक शर्मा के द्वारा समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का स्वांस का विश्लेषण किया गया और सभी को स्टैंडर्ड आंकड़ों के अनुसार डाटा निकाल कर उन्हें प्रदान की गई।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.