कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

संतान नहीं होने पर टूटा 11 साल का रिश्ताः तलाक की बात से परेशान पति ने जहर खाकर दी जान

कोरबा, 10 अक्टूबर। पत्नी से तलाक की बात और लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए राजू केंवट (40) की 14 दिन तक उपचार के बाद गुरुवार को मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन ने शव को घर ले जाने में निजी एंबुलेंस चालक द्वारा 700 रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बताया जा रहा है कि राजू की शादी वर्ष 2014 में मनोरथ केंवट (36) के साथ हुई थी। शादी के 11 वर्ष बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। स्वजन के मुताबिक इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। राजू के शराब पीने को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए विवाद के बाद मनोरथ अपने मायके चली गई थी। बाद में राजू ने उसे कोरबा बुलाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

23 सितंबर को दोनों ने आपसी सहमति से तलाक को लेकर स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की। इसके बाद मनोरथ मायके लौट गई। अगले दिन 24 सितंबर को राजू ने कोरबा से जहर खरीदा और करतला क्षेत्र के केराकछार गांव के पास स्थित अपने ससुराल के नजदीक पहुंचा। वहां उसने जहर का सेवन कर लिया। सड़क किनारे उसके पड़े होने की जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान आठ अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

  रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

स्वजन ने बताया कि मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए मर्च्यूरी के बाहर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उस समय सरकारी मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध नहीं था। वहां मौजूद निजी एंबुलेंस चालक ने कोरबा से पुरानी बस्ती तक शव पहुंचाने के लिए 700 रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण स्वजन राशि देने में असमर्थ थे और शव को कंधे पर ले जाने की तैयारी करने लगे।
इसी बीच स्वजन ने मुक्तांजलि वाहन के चालक से संपर्क किया। करीब 10 मिनट बाद वाहन पहुंच गया और शव को घर ले जाया गया। स्वजन का आरोप है कि वाहन उपलब्ध होने के बाद एक व्यक्ति ने चालक को दो सौ रुपये खर्चा-पानी देने की बात कही। स्वजन के विरोध के बाद मामला शांत हो गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button