🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: भू-विस्थापितों का घर तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम, प्रभावित लोगों ने किया विरोध; बिना कार्रवाई लौटी

कोरबा,05अप्रैल 2025 : कोरबा। जिले में SECL की गेवरा परियोजना से प्रभावित मलगांव में भू-विस्थापित ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण उचित मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन और प्रशासन के बीच के मामले में केसीसी कंपनी की भूमिका संदिग्ध है। उनका मानना है कि यह डर का माहौल बनाने का प्रयास है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने पर वे स्वयं गांव खाली कर देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाल ही में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर सीएमडी बिलासपुर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। एक सप्ताह भी नहीं बीता कि शुक्रवार सुबह प्रशासन की टीम गांव में घरों को तोड़ने पहुंच गई। वहीं, विरोध के बाद टीम वापस भी लौट गई।

भू-विस्थापित के घर तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम

करोड़ों रुपए का मुआवजा हड़पने का आरोप

दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा और केसीसी कंपनी के मुंशी विकास दुबे अपने लोगों के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची। इसी बीच मलगांव में एक औक मामला सामने आया है। एसडीएम कार्यालय के बाबू मनोज गोविल और कथित श्रमिक नेता श्यामू जायसवाल पर फर्जी निवास दिखाकर करोड़ों रुपए का मुआवजा हड़पने का आरोप है। इस मामले की जांच अभी लंबित है।

  Bilaspur news:– ट्रेन में गांजा बेचकर डेढ़ करोड़ की बनाई संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त ,जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षकों के खिलाफ मुंबई के सफेमा कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है

विरोध के बाद प्रशासनिक टीम लौटी

ग्रामवासियों की मांग है कि फर्जी मुआवजे की जांच जल्द पूरी की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते प्रशासनिक टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button