CG News:– पुलिस अधीक्षक ने किए थानेदारों के तबादले, कोल वॉशरी में हादसे में मौत की जानकारी छुपाने पर थानेदार निपटे

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur news:–एसपी रजनेश सिंह ने थानेदारों के तबादला आदेश जारी किए है। कोल वॉशरी में हादसे की जानकारी छुपाने पर मस्तूरी थानेदार को लाईन अटैच कर दिया गया है।

 

Bilaspur बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थानेदारों के तबादला आदेश जारी किए है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के एलेन कोल वॉशरी में कोयला अनलोड करते समय हाईड्रोलिक डाला 11 केवी बिजली तार से टकराने के चलते ड्राइवर की मौत हो गई थी। वही एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया था। मामले में मस्तूरी थानेदार सईद अख्तर पूरे मामले को दबाने में लग रहे और उच्च अधिकारियों को सही समय पर इसकी सूचना नहीं दी। जिससे नाराज एसपी ने मस्तूरी थाना प्रभारी सईद अख्तर को हटा दिया है।

 

 

 

मस्तूरी थाना क्षेत्र में एलेन कोल वाशरी है। उसमें हाईवा से कोयला अनलोड करते समय हाइड्रोलिक डाला ऊपर 11 केवी बिजली तार को छू गया था। जिसके बाद पूरे हाइवा में करेंट दौड़ गई। हाइवा को सीपत क्षेत्र के ग्राम मढ़ई निवासी 24 वर्षीय शेष नारायण साहू चला रहा था। वह गुरुवार की रात खदान से कोयला लेकर मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित एलेन कोल वाशरी में अनलोड करने पहुंचा था। उसके साथ उसके गांव का दोस्त करण कुमार सोनझरा भी था। दोनों करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोल वाशरी प्रबंधन ने उन्हें ईलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां शेषनारायण साहू को मृत घोषित कर दिया गया।

  Bilaspur Accident News:– डिवाइडर पारकर रॉन्ग साइड में आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर,चार की मौत ,एक गंभीर, देखें वीडियो…

 

इस मामले में कोल वाशरी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को पहले 5 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही थी पर बाद में मुकरने लगा। तब आक्रोशित परिजनों को उल्टा मस्तूरी थानेदार ने प्रबंधन से बात करवा पांच लाख रुपए मुआवजा दिलवा शांत करवा दिया। इस घटना की जानकारी थानेदार ने अधिकारियों को नहीं दी। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो सकती थी। इसलिए जानकारी मिलने पर नाराज एसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी थानेदार सईद अख्तर को हटाते हुए यातायात थाने में पदस्थ कर दिया है। बता दे यातायात से ही सईद अख्तर मस्तूरी थाना गए थे।

 

मस्तूरी में बिल्हा थाना प्रभारी हरिश्चंद्र तांडेकर को भेजा गया है। यातायात से उमेश साहू को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। रक्षित केंद्र से सहायक उप निरीक्षक सहेतर कुर्रे को थाना सीपत भेजा गया है।

Live Cricket Info